{"_id":"5ee263d88ebc3e433a62bd1d","slug":"notice-in-gram-pradhan-maharajganj-news-gkp354376215","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रधानों को मिला नोटिस, एक की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रधानों को मिला नोटिस, एक की होगी जांच
विज्ञापन

- 15 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
महराजगंज। जिला प्रशासन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनियमितता का मामला प्रकाश में आने के बाद चार ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि एक प्रधान की जांच के लिए जांच अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैकौली कला, कटहरी खुर्द व विसोखोर में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत हुई थी। जांच अधिकारी द्वारा शिकायतों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिम्मेदारों को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा तीनों ग्राम प्रधानों को नोटिस देकर 15 दिन मेें स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसी प्रकार मुंडेरा कला में चकरोड की भूमि पर निर्माण कराने पर ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सदर ब्लॉक के ग्राम दुबौली में विकास कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत पर मामले की जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित किया गया है। जांच कर 30 दिन के अंदर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।