{"_id":"628543a042844744d54235db","slug":"notice-against-4-school-maharajganj-news-gkp437336976","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्कूल संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्कूल संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार स्कूल संचालकों को नोटिस
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र में गैर मान्यता के चल रहे चार स्कूलों पर कार्रवाई के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोटिस जारी किया गया। स्कूलों को बीईओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। बीईओ लक्ष्मीपुर हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के ब्रिलिएंट एकेडमी महादेवा बसडीला, आदर्श बाल विद्या मंदिर (जूनियर) पैसिया ललाइन, सन ब्राइट पब्लिक स्कूल समरधीरा, बापू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल महादेवा बसडीला के संचालकों को नोटिस जारी कर मान्यता की पत्रावली मांगी गई है। तीन दिन के भीतर स्कूल संबंधी साक्ष्य पत्रावली कार्यालय में जमा नहीं करते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-------
बच्चों में राशन वितरित
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल गुलहरिया के 215 बच्चों को मध्याह्न भोजन का राशन ग्राम प्रधान द्वारा बुधवार को वितरित किया गया। ग्राम जंगल गुलहरिया की ग्राम प्रधान प्रमिला देवी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कोरोना काल के दौरान जितने दिन विद्यालय बंद रहे, उतने दिन का राशन बच्चों में वितरित किया गया है।