फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not open Nepal Border

सीमावर्ती जिले रूपनदेही में नहीं आया सीमा खुलने का आदेश

Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not open Nepal Border
नहीं खुली नेपाल सीमा, घंटों इंतजार के बाद लोगों को लौटना पड़ा वापस
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल सरकार के मंगलवार को हुए निर्णय के बाद भी बृहस्पतिवार को अपने पुराने नियम के अनुसार सीमा पर आवागमन जारी रहा। सवारी लिए नेपाल की तरफ से लोग वापस हो गए और यही स्थिति भारत की तरफ से रही। सीमा खुलने संबंधी आदेश अभी रूपनदेही जिले में नहीं आया।
नेपाली कैबिनेट बैठक में भारत नेपाल सीमा को खोलने के फैसले के कारण बृहस्पतिवार को अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल जाने के लिए अपने साधन से सीमा पर पहुंचे। इसी तरह नेपाल की तरफ से यात्री सरहद पर पहुंचे। लेकिन, सीमा से सटे नेपाल के जिलों पर अभी तक मंत्रिमंडल का लिखित आदेश न आने के कारण निजी और पर्यटक वाहन नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। न ही नेपाली वाहन भारतीय सीमा में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बहुत से लोग भारतीय क्षेत्र में पार्किंग कर पैदल नेपाल सीमा में गए। सीमा पर फिलहाल पैदल आने जाने की छूट दोनों देशों की सुरक्षा अधिकारियों ने दे रखी है। सीमा खुलने के आदेश के बाद नेपाली नागरिक अपने वाहनों से भारतीय सीमा में आना चाहते हैं। दशहरा, दीपावली त्योहार आने वाला है। उधर, सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारी उत्साहित हैं कि सीमा खुल गई तो लंबे समय से बंद पड़े कारोबार को संजीवनी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि अभी तक मंत्रिमंडल का लिखित आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश मिलेगा, सीमा खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed