फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not intrested to Filing character certificate

चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे स्कूल के प्रबंधक

Mon, 01 Nov 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not intrested to Filing character certificate
चरित्र प्रमाण पत्र जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में चलने वाले सभी स्कूली वाहनों के चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र एआरटीओ कार्यालय में जमा होना है। लेकिन, इसे लेकर न तो स्कूल प्रबंधन ही गंभीर दिखाई दे रहा है और न ही वाहन चालक अपने चरित्र प्रमाण पत्र विभाग में जमा कर रहे हैं। ऐसे में अब एआरटीओ द्वारा जिन स्कूलों में वाहन संचालित हो रहे हैं। उन स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि जिले में स्कूलों में करीब 792 छोटे बड़े वाहनों का संचालन होता है। सभी स्कूल के वाहन चालकों को हर साल चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना होता है। लेकिन, इस बार जबसे स्कूल का संचालन शुरू हुआ है। तब से किसी भी स्कूल के चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधकों को वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज को दुरुस्त करने व वाहनों की जरूरी जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए है। ऐसे में अगर जल्द से जल्द वाहन चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र विभाग में जमा नहीं हुआ तो विभाग की ओर से अब चरित्र प्रमाण पत्र के लिए नोटिस भेजा जाएगा। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि विभाग की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों को वाहन चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। लेकिन वाहन चालकों का चरित्र प्रमाण पत्र नहीं जमा हो रहा है। जल्द ही संबंधित स्कूलों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed