फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   not groth patient in OPD

कोरोना का असर : ओपीडी में मरीज कम, ऑपरेशन का ग्राफ गिरा

Thu, 20 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
not groth patient in OPD
कोरोना का असर : ओपीडी में मरीज कम, ऑपरेशन का ग्राफ गिरा
विज्ञापन

निजी अस्पताल में हो रहे जरूरी आपरेशन, करीब दो सौ ऑपरेशन टला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना के बढ़ते प्रभाव का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मरीजों के इलाज पर विशेष जोर है। मरीजों के बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। मरीज भी बचाव के प्रति गंभीरता दिखा रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घट गई है, साथ ही ऑपरेशन कराने भी कम लोग आ रहे हैं। उधर, निजी अस्पतालों में बचाव का देखते हुए सामान्य ऑपरेशन की तिथि टाल दी गई है, जबकि गंभीर केस में ऑपरेशन बचाव के नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों में अस्पताल में मरीजों को आने की संख्या में कमी दर्ज हुई है। कोरोना के असर के पहले जहां 700 से 800 की संख्या में मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं अब संख्या काफी घट गई है। डॉक्टरों के अनुसार बढ़ती ठंड एवं कोरोना के असर को देखते हुए बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग अस्पताल आ रहे हैं। जिला अस्पताल में 10 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक 114 ऑपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन

-------------------
अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या एक नजर में
दिनांक-- ---ओपीडी--आईपीडी----एक्स रे----अल्ट्रासाउंड----खून की जांच
1 जनवरी----160-------23----------6-----------20--------------10
2 जनवरी----0---------44-----------59----------0----------------0
3 जनवरी----633------40-----------44----------53---------------113
4 जनवरी-----535-----70------------53---------36---------------58
5 जनवरी------478----56-------------38--------41----------------60
6 जनवरी-------455----38------------41----------30----------------52
14 जनवरी------132----30------------21----------19---------------35
15 जनवरी------186---33--------------20---------7-------------------19
16 जनवरी------0------25--------------0-----------0--------------------0
17 जनवरी-------493---35-------------49----------33------------------64
18 जनवरी-------455----62------------37----------38-----------------60
19 जनवरी--------370----47-------------30--------32-----------------44
----------------------
अस्पताल में आने वाले मरीजों का ऑपरेशन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जा रहा है। इन दिनों अस्पताल में मरीज भी कम आ रहे हैं। बेहतर इलाज का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएन वर्मा, नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल
---------------
पहले ओपीडी में खूब भीड़ होती थी, लेकिन इन दिनों मरीज कम आ रहे हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
कोरोना के प्रभाव की वजह से बहुत जरूरी ऑपरेशन ही अस्पताल में किए जा रहे हैं। कोविड से बचाव के प्रति नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार बीते दस दिनों में करीब 200 सामान्य ऑपरेशन स्थगित हुए होंगे।
डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, अध्यक्ष, आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed