फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Not Cliness in hopital campace

अस्पताल परिसर में झाड़ियों का बसेरा, बजबजा रही नाली

Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Not Cliness in hopital campace
अस्पताल परिसर में झाड़ियों का बसेरा, बजबजा रही नाली
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव गांव स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल परिसर में इस अभियान की हवा निकलती दिख रही है। परिसर में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां और बजबजा रही नालियां रोगों को बुलावा दे रही हैं। मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष के सामने ही पसरा हुआ कूड़ा संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। अस्पताल आने वाले तीमारदारों को संक्रामक रोगों के चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।
जिले में दो से 31 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव गांव स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। नालियों की सफाई के साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए तरह तरह से लोगों में जागरूकता पर जोर है। जिला अस्पताल परिसर में अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा है। परिसर में बड़ी बडी झाड़ियां होने से मच्छर पनप रहे हैं। डॉक्टरों के आवास के सामने पार्क के पास सफाई ठीक नहीं है। पार्क में भी सफाई नहीं है, जिससे यहां कोई बैठना नहीं चाहता है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के करीब पाइप लाइन टूटी हुई है। अस्पताल के दूसरे तल से लगा पाइप भी टूटा है जिससे गंदा पानी गिरता रहता है। बदबू के कारण संक्रमण का खतरा ज्यादा है। जिम्मेदारों को समस्या दूर करने में रूचि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक रॉय, राजीव नगर
----------------
संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। यहीं कारण है कि जहां बीमारियों का इलाज किया जाता है, वहीं से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
सूरज पटेल ,शास्त्री नगर
---------------
ऐसा लगता है कि जिला अस्पताल में नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। पार्क के पास दूसरी तरफ मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष के पास ही कूड़ा बिखरा रहता है।
मोहम्मद अफजल, हमीद नगर
-------------
अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान की हवा निकल गईं है। जिम्मेदारों को समस्या दूर करने में रूचि नहीं है। बड़ी बड़ी झाड़ियों की कटाई नहीं होती, पार्क में रात को कोई बैठना नहीं चाहता है।

पवन वर्मा, राजीव नगर
----------------
नगर पालिका को पत्र भेजकर अस्पताल परिसर की सफाई ठीक ढंग से कराने के लिए कहा गया है। अस्पताल अंदर बेहतर ढंग से सफाई नियमित कराई जाती है। जल्दी ही परिसर की सफाई भी हो जाएगी।
डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed