{"_id":"62aa2549d9e0585a7639d0c2","slug":"not-avairness-against-corona-maharajganj-news-gkp440445584","type":"story","status":"publish","title_hn":"न दो गज की दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न दो गज की दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न दो गज की दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क
जिले में हर रोज बढ़ रहे कोरोना के केस, लोगों में नहीं दिख रही जागरुकता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में प्रत्येक दिन कोरोना से संक्रमित मामलों में वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद बचाव के प्रति लोगों में लापरवाही दिख रही है। अधिकतर लोग न तो दो गज दूरी का पालन कर रहे हैं, न ही मास्क लगा रहे हैं। हाथ धोने और सैनीटाइजर के प्रयोग में भी लापरवाही दिख रही है।
जिला अस्पताल की पर्ची काउंटर पर बुधवार को सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। एआरटीओ कार्यालय, बस स्टेशन, उप निबंधक कार्यालय में लोग लापरवाह दिखे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। केस बढ़ने पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव के इलाज की बेहतर सुविधा है। होमआइसोलेशन में संक्रमितों के सेहत की समय समय पर जानकारी ली जा रही है। इन दिनों में कोरोना के गंभीर केस सामने नहीं आ रहे हैं।
--
सात लोग कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस 32 हो गए
जिले में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अब तक कुल केस 14,788 हो गए हैं। इनमें से 14,810 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 146 की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 11,68,811 सैंपल की जांच हो चुकी है। बुधवार को 566 सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
-------------------------
कोरोना रोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी
महराजगंज। जिले में बुधवार को 8,446 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने वालों की कम भीड़ दिखी, लेकिन इन दिनों टीका लगाने की रफ्तार में तेजी आई है। केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को दूसरी डोज समय से लगवाने की अपील की है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोगों को टीका लगाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि केंद्र पर समय से पहुंचकर टीका लगवाएं। संवाद