{"_id":"6644a0ae5c1c32d5e905c142","slug":"nomination-form-of-former-maharajganj-mp-akhilesh-singh-was-rejected-on-wednesday-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नामांकन फार्म भरने में की ये गड़बड़ी, खारिज हो गया पूर्व सांसद का पर्चा-विधायक भी रहे चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नामांकन फार्म भरने में की ये गड़बड़ी, खारिज हो गया पूर्व सांसद का पर्चा-विधायक भी रहे चुके
Wed, 15 May 2024 05:17 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद अखिलेश सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकसभा चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह का पर्चा बुधवार को खारिज हो गया। नामांकन भरने के दौरान जरूरी तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया गया, इस वजह से नामांकन खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुंवर अखिलेश सिंह 1991 व 1993 में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 1999 के चुनाव में वह सपा के टिकट पर सांसद बने थे। इस बार लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किए थे।
विज्ञापन
पूर्वांचल किसान यूनियन अध्यक्ष कुंवर अखिलेश सिंह के पर्चा दाखिल होने पर सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है निर्धारित प्रारूप 26 में गलतियों के कारण पर्चा खारिज हुआ है।
विज्ञापन