{"_id":"60e5edfb8ebc3e91071e30ff","slug":"nomination-for-the-post-of-block-chief-today-maharajganj-news-gkp4010286183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज
महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर बृहस्पतिवार को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारियों के देखरेख में होने वाले नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पंचस्थानीय कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि प्रत्याशी पूरित नामांकन पत्र को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक संबंधित ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करेंगे। तीन बजे के बाद उसकी जांच होगी। 9 जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक पर्चा वापसी होगा। 10 जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पनियरा, परतावल, मिठौरा, धानी और नौतनवां ब्लॉक अनारक्षित श्रेणी में है। घुघली, सदर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सिसवा, बृजमनगंज अन्य पिछड़ा वर्ग, फरेंदा अनुसूचित जाति महिला, निचलौल अनुसूचित जाति तथा लक्ष्मीपुर महिला के लिए आरक्षित है।