फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nodal in secondary schools for stray animals and dogs

Maharajganj News: छुट्टा पशु व कुत्तों के लिए माध्यमिक स्कूलों में नोडल

Thu, 15 Jan 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Nodal in secondary schools for stray animals and dogs
महराजगंज। जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों में बेसहारा पशु व छुट्टा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा के लिए नोडल तैनात होंगे। उच्चतम न्यायालय के आदेश क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें मवेशियों और कुत्तों से प्रभावित विद्यालयों की पहचान के साथ ही विद्यालय में प्रवेश को रोकने के लिए एक-एक नोडल शिक्षक नामित करने के निर्देश माध्यमिक शिक्षा सचिव की तरफ से दिए गए हैं। डीआईओएस ने आदेश पत्र जारी कर स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था उच्चतम न्यायालय के आदेश पर दी है। इसलिए प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से कहा है कि दो सप्ताह में निराश्रित कुत्तों से प्रभावित विद्यालयों की पहचान की जाए एवं गेट के भीतर कुत्ते या मवेशी न पहुंचे इसके लिए एक नोडल शिक्षक नामित किया जाए। नामित शिक्षक स्कूल में किसी को कुत्ता काटता या जानवर घायल करता तो उन्हें अस्पताल पहुंचाकर रैबीज टीका लगवाने व उपचार का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन


बेसहारा पशु व कुत्तों से सुरक्षा के लिए सभी माध्यमिक स्कूलों में एक नोडल शिक्षक तैनात करने के निर्देश न्यायालय के आदेश व बोर्ड सचिव के निर्देश पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएसस्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed