फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No voter's vote will be allowed to be cancelled.

Maharajganj News: किसी भी मतदाता का वोट कटने नहीं दिया जाएगा

Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
No voter's vote will be allowed to be cancelled.
महराजगंज। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सभी ब्लॉक स्तर एजेंट बीएलए और पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की सहायता करें।
विज्ञापन

विशेष रूप से फॉर्म 6 भरवाने में मदद करें ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए समाज के वोट काटने की साजिश रच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर एक पीडीए मतदाता का वोट बनवाकर बीएलओ के पास जमा करें और रसीद प्राप्त करें। किसी भी मतदाता का वोट कटने नहीं दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने मतदाताओं का फॉर्म भरवाकर शत-प्रतिशत फीड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शमसुद्दीन अली, यगदत्त पासवान, विजय यादव, राजेश यादव, भाई रामलाल यादव, आमिर खान, मक्कू प्रसाद, गीता रत्ना, रजनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed