फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No trace of leopard found, villagers are keeping watch

Maharajganj News: तेंदुए का नहीं मिला सुराग, ग्रामीण दे रहे पहरा

Tue, 04 Mar 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
No trace of leopard found, villagers are keeping watch
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर जंगल से सटे गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। कई दिनों से ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी की खबरें आ रही हैं, लेकिन वन विभाग अब तक उसे पकड़ने में नाकाम रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी डर है। ग्रामीण खुद पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार ग्राम पंचायत धुसवा कला, मलहनी फुलवरिया, हरैया रघुवीर, एकमा, सोंधी, मझौली, विशुनपुर कुर्थीया जैसे गांवों में ग्रामीणों ने तेंदुए को कई बार देखा है। कुछ जगहों पर मवेशियों के हमले में घायल होने की भी खबरें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ रात के समय खेतों और घरों के पास घूमता है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोग खुद ही अपने स्तर पर पहरा दे रहे हैं और बच्चों व बुजुर्गों को बाहर जाने से मना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि लोग राहत की सांस ले सकें। वहीं, वन विभाग का कहना है कि तेंदुए की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है। उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed