फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No signage at the five-road intersection; commuters facing inconvenience.

Maharajganj News: पांच सड़कों के पंचमुखी चौराहे पर संकेतक नहीं, राहगीर परेशान

Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
No signage at the five-road intersection; commuters facing inconvenience.
कई गांवों की सड़कों को जोड़ता है पंचमुखी चौराहा
विज्ञापन

सिंदुरिया। क्षेत्र के प्रमुख पांच सड़कों को जोड़ने वाले व्यस्ततम पंचमुखी चौराहा सिंदुरिया पर संकेतक के अभाव में राहगीर परेशान हैं। दिशा बताने वाले संकेतक (साइन बोर्ड) के अभाव में राहगीरों को उलझन होती है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

सिंदुरिया क्षेत्र के स्थानीय व्यापारी व व्यापार मंडल सिंदुरिया इकाई अध्यक्ष विद्याभूषण गुप्ता का कहना है कि पंचमुखी चौराहा वाली सड़क से कई गांवों और कस्बों के लिए निकलते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बड़े मालवाहकों का भी आवागमन होता है। इसके बावजूद यहां अब तक कोई स्थायी दिशा-सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

रात के समय और बारिश के मौसम में परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। कई बार वाहन चालक गलत मार्ग पर चले जाते हैं, जिसके कारण उन्हें लंबी दूरी तय कर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा व्यापारी रामप्रताप गुप्ता, तरुण गुप्ता, क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलचंद यादव, बृजेश यादव, प्रथम सोनी, स्वर्णकार रूपेश वर्मा समेत अन्य लोगों का कहना है कि चौराहे पर स्पष्ट दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाने से बाहरी लोगों को सुविधा मिलेगी तथा यातायात भी अधिक व्यवस्थित रहेगा। जनहित को देखते हुए चौराहे पर मानक के अनुरूप दिशा-सूचक संकेतक, रिफ्लेक्टर, जेब्रा क्रासिंग और अन्य आवश्यक यातायात संकेत लगाए जाएं।

इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed