फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No roadways bus on Sinduria Siswa route, passengers upset

Maharajganj News: सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर रोडवेज बस नहीं, यात्री परेशान

Sat, 08 Jun 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
No roadways bus on Sinduria Siswa route, passengers upset
मिठौरा। सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से निजी वाहन चालकों की चांदी है। कम दूरी का मनमाना किराया वसूलते हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निजी वाहन चालकों की मनमानी से अंकुश लगाने के बजाय जिम्मेदार खामोश हैं।
विज्ञापन

सिंदुरिया से सिसवां की दूरी 14 किलोमीटर है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की एक बस सुबह आठ बजे से महराजगंज होकर गोरखपुर के लिए जाती है और रात्रि में आठ बजे वापस आती है। उसके बाद पूरा दिन प्राइवेट वाहनों के भरोसे से यात्रियों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर सिंदुरिया, हरिहरपुर, परसाचक गोबरही, पकड़ियार बुजुर्ग, खजुरिया, चिउटहा, रामपुर कला, करमही,हेवती, चनकौली, हेवती, रुदलापुर, गेरमा, बिंदवालिया सिसवा के यात्री इस मार्ग पर यात्रा करते हैं। 14 किलोमीटर की दूरी का 50 रुपये किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

वहीं सिंदुरिया से चिउटहा की दूरी 4 किमी है प्राइवेट वाहनों के द्वारा बीस रुपया और सिंदुरिया से हेवती की दूरी सात किमी है। तीस रुपये भाड़ा प्राइवेट वाहन चालकों के द्वारा वसूला जाता है। इस मनमानी पर कोई यात्री विरोध करता है तो पूरे प्राइवेट वाहन के चालक एक जुट हो जाते और और मारपीट करने लगते है। क्षेत्र के मनोज कुमार, सुरेश चंद,अनिल चौबे,दिवाकर पटेल, बैजनाथ पटेल सुधांशु आदि यात्रियों का कहना है प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी बढ़ गई है। वाहन नहीं मिलने पर बुकिंग का मनमाना किराया वसूलते हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार ने बताया शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed