फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No roadways bus from Baspar Mishra to Maharajganj

Maharajganj News: बसपार मिश्र से महाराजगंज के लिए रोडवेज बस नहीं

Wed, 04 Dec 2024 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Dec 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
No roadways bus from Baspar Mishra to Maharajganj
घुघली। क्षेत्र में आवागमन के लिए परिवहन सुविधा दम तोड़ रही है। गांव को जोड़ने वाली सड़क पर रोडवेज सेवा लगभग दस साल से बंद होने से यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही समय की बर्बादी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार समस्या पर गंभीर नहीं हैं ।
विज्ञापन

सपा सरकार में तत्कालीन विधायक रहे सुदामा प्रसाद के गांव बासपार मिश्र से वर्ष 2012 में यात्री सुविधा को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया। लेकिन सरकार जाते ही बस सेवा को घाटा दिखाकर बंद करा दिया गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरन व्यक्ति या तो अपने निजी साधन या टेंपो-टैक्सी का सहारा लेकर सफर करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राइवेट चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बासपार मिश्र के ग्राम प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र व बसंतपुर निवासी सिद्ध सिद्धेश्वर सिंह बताते हैं कि गांव से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के लिए 60 से 70 रुपये तक किराया देना पड़ता है। बसंतपुर निवासी शैलेश शर्मा, मनोज जायसवाल, राम नवल, प्रदीप सिंह, परसौनी निवासी अरुण सिंह ने बताया कि रोडवेज बस का संचालन न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सवारी कम मिलने से बस सेवा बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed