फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No rejuvenation of more than 450 schools

450 से अधिक स्कूलों का नहीं हुआ कायाकल्प

Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
No rejuvenation of more than 450 schools
450 से अधिक स्कूलों का नहीं हुआ कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 450 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं। इसमें नौतनवां ब्लॉक में सर्वाधिक तथा फरेंदा व बृजमनगंज ब्लॉक में सबसे कम विद्यालय ही कार्य पूरा कराने से वंचित हैं।

ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जिले में संचालित होने वाले सभी 2127 परिषदीय विद्यालयों की दशा को सुधारने की पहल शुरू की गई। इसमें से जहां अधिकांश विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य पूरा करा लिया गया है, वहीं 434 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अभी तक योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। निर्माण कार्य प्रारंभ न कराने वाले विद्यालयों में नौतनवा ब्लॉक के सर्वाधिक 120, पनियरा के 86, घुघली के 50, परतावल के 42, मिठौरा के 51, सिसवां के 23, निचलौल व लक्ष्मीपुर में 20-20, सदर में 15 से अधिक, धानी में 10 तथा फरेंदा व बृजमनगंज में छह-छह विद्यालयों में कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले के 450 से अधिक विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिवार्य रूप से उन विद्यालयों में कार्य प्रारंभ कराया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed