फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nivi's electricity was restored after two days, villagers remained troubled

Maharajganj News: दो दिन बाद बहाल हुई नीवी की बिजली, परेशान रहे ग्रामीण

Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Nivi's electricity was restored after two days, villagers remained troubled
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के नीवी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल टूट जाने से दो दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को दो रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली न रहने से कूलर, पंखे, टीवी सहित अन्य बिजली के उपकरण बंद रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को बिजली विभाग ने नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार शाम आई तेज आंधी ने करहिया बिजली उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। तेज हवा के कारण विभिन्न स्थानों पर करीब एक दर्जन बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। अधिकांश गांवों में सोमवार और मंगलवार तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी लेकिन नीवी गांव में पोल टूटने के कारण बिजली नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया था। मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्य प्रभावित रहे। ग्रामीण राजनेत, वीरेंद्र, शंकर, अजय और विनय ने बताया कि गांव के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल आंधी में टूट गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। भीषण गर्मी में दो दिन तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई थी। बुधवार को विभागीय कर्मचारियों ने नया पोल स्थापित कर लाइन दुरुस्त की और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed