फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nishad Ekta Parishad stole

निषाद एकता परिषद ने धरना दिया

Mon, 01 May 2017 11:54 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nishad Ekta Parishad stole
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शासन से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के लिए निर्देश जारी करने की मांग की। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अपने मांगों से अवगत कराया। निषाद समाज को भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सूची में वर्णित मझवार, बेलदार, खरवार, खरोट, तुरैहा के  पर्यायवाची जाति केवट, मल्लाह, मांझी, मुजाविर, आदि को उनकी मूलजाति के समान अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है। जबकि वहीं इनके मूल जाति चमार, जाटव आदि को आसानी से मिल रहा है। ऐसे में इसके पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र नहीं मिलने से संविधान और भारत सरकार के निर्देशों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। जो गैर कानूनी है। इससे ये सभी लोग संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो जा रहे हैं। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मंजुलता निषाद ने बताया कि इस संबंध में 2016 में सभी जिलाधिकारियों को शासन द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है। जिसे कोर्ट ने भी आदेशित किया है। इसके बाद भी तहसीलों से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र नहीं जारी हो रहा है। उन्होंने शासन से सभी पर्यायवाची जातियों को उनके मूल जाति के अनुसार ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने की मांग किया। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में बसपा सरकार द्वारा निषाद समाज के जिविकोपार्जन के संसाधनों मुख्यत: तालाब, ताल, पोखरी आदि का पट्टा निरस्त कर दिया गया। उन्होंने इस पट्टे को बहाल करते हुए पट्टाधाकर का नाम संक्रमणीय भूमिधर के रूप में दर्ज करने भी मांग किया। उन्होंने यह भी कहा कि नदी, ताल, बालू घाट की निलामी मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को ही दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष लीलावती निषाद, जिला संयोजक डा.अनिल कुमार निषाद, ईश्वरशरण निषाद, रामप्रीत निषाद, रामनाथ, राममिलन, इन्द्रेश, सुवाष, बरखू निषाद, सुनैना, बिन्दा, शकुन्तला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed