{"_id":"570bf4194f1c1b8d484a6c96","slug":"niranjan-looked-expressionless-eyes-burning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराई आंखों से जलता घर देखता रहा निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराई आंखों से जलता घर देखता रहा निरंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र में लगी आग से घर जले।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा छितही बुजुर्ग में लगी आग करीब एक दर्जन परिवारों को बेघर कर गई। आग की लपटें व तेज पछुआ हवाओं के कारण आग को बुझाना काफी कठिन काम हो गया था। निरंजन जब आग बुझा कर थक गया तो व मकान से थोड़ी दूर जाकर धू-धू कर जल रहे मकान को पथराई आंखों से निहारता रहा। मकान के साथ उसकी गाढ़ी कमाई अनाज भी जल रहा था। लोगों के आश्वासन के बाद भी उसे आग बुझने का आस नहीं रह गयी थी। धुईहर से लगी आग से गांव का जब पक्का मकान आग के हवाले हो गया तो उस दौरान घर के लोगों का अंदर रखे दो गैस सिलिंडर पर ध्यान गया। सब चिल्ला कर सिर्फ सिलिंडर निकालने की बात कर रहा थे। एक युवक ने दिलेरी का परिचय देते हुए दोनों दो भरे सिलिंडरों को बाहर निकाला।
छितही बुजुर्ग में 12 बजे के लगभग लगी भयंकर आग की सूचना के तीन घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड पुलिस या प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा, जिसको लेकर गांव वालों में गुस्सा है। लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
छितही बुजुर्ग में 12 बजे के लगभग लगी भयंकर आग की सूचना के तीन घंटे के बाद भी फायर ब्रिगेड पुलिस या प्रशासनिक अमला नहीं पहुंचा, जिसको लेकर गांव वालों में गुस्सा है। लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन