फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine children suffering from fever

बुखार से पीड़ित नौ बच्चे अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 May 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 21 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nine children suffering from fever
बुखार से पीड़ित नौ बच्चे अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (ब्यूरो)। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रविवार को बुखार से पीड़ित 9 मरीज भर्ती मिले। यह सभी बीते एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। डाक्टरों के मुताबिक मौसम में आए बदलाव के कारण बच्चों पर इसका ज्यादा असर दिख रहा है। इसमें सभी मरीज 14 वर्ष से कम उम्र के हैं। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मरीज अंश की मां रीता ने बताया कि बच्चे को करीब दो सप्ताह से बुखार हुआ है। पहले तो हल्का बुखार हुआ तो नजदीक के चौराहे से दवा मंगवाईं। बुखार ठीक नहीं हुआ तो पनियरा पीएचसी ले गईं। जहां डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बेड के बगल में मरीज अर्पिता (1) निवासी लक्ष्मीपुर भर्ती हैं। मरीज की मां परमशीला ने बताया कि करीब 12 दिन पहले बुखार हुआ तो पास के ही एक निजी अस्पताल में दिखाया। राहत नहीं मिली तो यहां भर्ती कराया गया। वहीं 18 मई से भर्ती अंशिका के पिता सोनू ने कहा कि बुखार होने पर चौक पीएचसी ले गए। ठीक न होने पर डॉक्टरों ने यहां भेज दिया। तीन दिन से भर्ती हैं। इसी वार्ड में ओम नारायण (8), सत्यम (11 माह), अमित (4),  हर्ष (2), निखिल (5), रिंका (2) भी भर्ती हैं। जो बुखार से पीड़ित हैं।  प्रभारी सीएमएस डॉक्टर एके राय ने कहा कि भर्ती सभी बच्चों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed