{"_id":"6643dd8a6bc67fe9ec06f474","slug":"nine-candidates-filed-nominations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122451-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
-अब तक 14 प्रत्याशी दाखिल कर चुके हैं नामांकन, आज होगी प्रपत्रों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भारी गहमा-गहमी के बीच गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी सहित नौ प्रत्याशियों ने 17 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान शहर से कलक्ट्रेट तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।
जानकारी के अनुसार, नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, जनहित किसान पार्टी की रीना, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर, रामदवन, रामप्रीत, सुनील, लाल बिहारी व शैलेष वर्मा सहित कुल नौ प्रत्याशियों ने 17 सेट में अपना नामांकन किया। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी, बसपा प्रत्याशी मो.मौसमे आलम, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद पटेल, अभय समाज पार्टी के बृजेश व निर्दल प्रत्याशी छेदी मजदूर ने अपना नामांकन दाखिल किया।अबतक कुल 14 प्रत्याशियों ने 25 सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके प्रपत्रों की जांच बुधवार को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अनुनय झा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शांति व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।बुधवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी।