फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Night shelter fit, accommodation for 60 people

रैन बसेरा दुरुस्त, 60 लोगों के ठहरने की सुविधा

Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Night shelter fit, accommodation for 60 people
टीईटी अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया रैन बसेरा। - फोटो : MAHARAJGANJ
रैन बसेरा दुरुस्त, 60 लोगों के ठहरने की सुविधा
विज्ञापन

सक्सेना चौक के पास 10 तथा चिउरहां में 50 लोगों के ठहराने की व्यवस्था
महराजगंज। रविवार को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के स्तर से सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। एक तरफ जहां परीक्षा को बेेहतर ढंग से संपन्न कराने की योजना बनाई गई है, वहीं, दूसरी तरफ बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को सुविधाजनक तरीके से रैन बसेरा में ठहराने की भी व्यवस्था बनाई गई है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पर्चा लीक होने की वजह से फिर से कराई जा रही है। दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों को जहां इस बार बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है, वहीं, स्थानीय स्तर पर रैन बसेरा में उन्हें ठहराने की भी उचित व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की ओर से बनाई गई व्यवस्था के मुताबिक नगर के सक्सेना चौक के पास स्थित रैन बसेरा में दस लोगों के ठहरने की सुविधा है, जबकि चिउरहां स्थित रैन बसेरा में कुल 50 लोगों के ठहराने की व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था से उन परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी, जो दूरदराज के जिलों से परीक्षा देने आएंगे। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रैन बसेरों में कुल 60 लोगों के ठहराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

किसी प्रकार की समस्या पर नियंत्रण कक्ष में दें जानकारी
जिला प्रशासन ने बसों में निशुल्क यात्रा पर किसी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष में जानकारी देने की बात कही है। प्रशासन की तरफ से 9936770670, 9936773700, 9936770118 व 9936770280 नंबर को सार्वजनिक करते हुए इसी प्रकार शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed