{"_id":"65830177bc185a052303330a","slug":"nichlaul-tops-in-ots-with-12876-consumers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12081-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओटीएस में 12876 उपभोक्ताओं के साथ निचलौल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओटीएस में 12876 उपभोक्ताओं के साथ निचलौल अव्वल
Wed, 20 Dec 2023 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। बिजली निगम की एक मुश्त समाधान योजना के तहत 12876 लोगों ने अभी तक पंजीकरण कराने के बाद 15 करोड़ 24 लाख रुपये का राजस्व जमा किया है। जबकि इन उपभोक्ताओं को 10 करोड़ रुपये ब्याज माफी और सरचार्ज के रूप में छूट किया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने में निचलौल तहसील टॉप पर है। आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू किया गया था। इसके तहत 30 नवंबर तक 100 फीसदी ब्याज पर छूट दी गई थी। लोगों ने बड़े पैमाने पर पंजीकरण कराने के बाद लाभ प्राप्त किया। योजना 31 दिसंबर तक लागू है। निगम भी योजना के तहत राजस्व प्राप्त करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए एक्सईएन से लेकर संविदा कर्मियों तक को जिम्मेदारी दी गई है। बिजली निगम में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक जिले में राजस्व वसूली लक्ष्य 30.75 करोड़ के सापेक्ष अब तक 37.29 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कि 31 दिसंबर तक एक मुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। बिजली निगम के बकाएदार पंजीकरण कराएं। यह एक बेहतर मौका आया।
यह है स्थिति
महराजगंज प्रथम डिवीजन में 9.17 करोड़ वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 9.95 करोड़ राजस्व जमा कराया जा चुका है। महराजगंज द्वितीय डिवीजन में 7.96 करोड़ वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 10.49 करोड़ राजस्व जमा हुआ है। नौतनवा डिवीजन में 6.45 करोड़ वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 5.59 राजस्व जमा हुआ है। निचलौल डिवीजन में 7.17 करोड़ वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 15.20 करोड़ राजस्व जमा हुआ है।