{"_id":"656b8760bc21f5e23d000d69","slug":"nichlaul-overall-champion-in-basic-childrens-sports-competition-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10804-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा में निचलौल ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा में निचलौल ओवरऑल चैंपियन
Sun, 03 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में खेले गए जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। निचलौल ब्लॉक के खिलाड़ियों ने 191 अंक प्राप्त कर जहां ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, वहीं 175 अंक प्राप्त कर मिठौरा के खिलाड़ियों ने दूसरा और 101 अंक प्राप्त कर फरेंदा के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर निचलौल के आशीष कुमार व बालिका वर्ग में सदर की सोनाली तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में लक्ष्मीपुर के अमरेश व बालिका वर्ग में मिठौरा की रिंकी को विजेता चुना गया। मेधावियोंं को पुरस्कृत करते हुए डीआईओएस अमरनाथ राय ने कहा कि पुरस्कार खिलाड़ियों के कड़ी मेहनत का परिचायक है। उन्हें अनुशासित रहते हुए खेल में आगे बढ़ना चाहिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए अहम है। इससे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। डायट के प्रवक्ता सुनील कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। क्रीड़ा प्रभारी सुदामा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, रीतेश केशरवानी, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, संध्या मिश्रा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
उच्च प्राथमिक वर्ग में राजेश व अनुष्का बने विजेता
उच्च प्राथमिक स्तर की ऊंची कूद स्पर्धा बालक वर्ग में फरेंदा के राजेश ने पहला, पनियरा के विकास ने दूसरा व सिसवा के सनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निचलौल की अनुष्का ने पहला, परतावल की संजना ने दूसरा व मिठौरा की रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 600 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में मिठौरा की ज्योति ने पहला, फरेंदा की ज्ञानसी ने दूसरा व परतावल की जानकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन बालक व बालिका वर्ग में लक्ष्मीपुर की टीम को पहला व निचलौल की टीम को दूसरा स्थान मिला। पीटी में निचलौल को पहला व पनियरा को दूसरा स्थान मिला।
अंत्याक्षरी में मिठौरा को पहला स्थान
अंत्याक्षरी में मिठौरा ब्लॉक की टीम को पहला व निचलौल की टीम को दूसरा स्थान मिला। श्रुतिलेख में फरेंदा की अंजनी यादव को पहला व निचलौल की वंदना को दूसरा मिला। वहीं मानचित्र में पनियरा की अंकिता वर्मा को पहला व फरेंदा के अविनाश साहनी व धानी के सुभाष ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।