फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul Block became the overall champion

जिला स्तरीय खेलकूद में निचलौल ब्लॉक बना ओवरआल चैम्पियन

Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul Block became the overall champion
पीजी कालेज ग्राउंड पर बेसिक बाल क्रिडा समारोह के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कार देते सीडीओ गौरव - फोटो : MAHARAJGANJ
जिला स्तरीय खेलकूद में निचलौल ब्लॉक बना ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन

महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। 169 अंक प्राप्त कर निचलौल ब्लॉक की टीम ने ओवरआल चैंपियन बनी। 124 अंक प्राप्त कर मिठौरा ब्लॉक की टीम ने दूसरा तथा 94 अंक प्राप्त कर सदर ब्लॉक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत स्पर्धा में प्राथमिक बालक वर्ग में घुघली के अक्षय कुमार तथा बालिका वर्ग में मिठौरा की रिंका ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की बालिकाओं में सिसवां की रूबी व मिठौरा की शिवांगी तथा बालकों में लक्ष्मीपुर के फिरोज शेख व मिठौरा के अरबाज ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अपर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने कहा कि बाल जीवन में खेल सभी के लिए जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे बीएसए ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जिले के खिलाड़ी मंडल स्तर पर भी प्रतिभा सिद्ध करेंगे। संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या तथा आभार क्रीड़ा प्रभारी एसएस पटेल ने व्यक्त किया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी राजकिशोर सिंह, प्रदीप शर्मा, हेमवंत कुमार, ओपी तिवारी, विनयशील मिश्रा, सुधीर कुमार, अरविंद सिंह, पिंगल प्रसाद, केशव मणि, सतेंद्र मिश्रा, टीएन गोपाल, उपेंद्र पांडेय, संजय मिश्र, बैजनाथ सिंह,बलराम निगम, व्यायाम प्रभारी अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, मंजू वर्मा, मौसम, यशवंत राव, अखिलेश सिंह, सुनील गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
समापन कार्यक्रम से पूर्व प्राथमिक विद्यालय सिरौली की बालिकाओं ने देश रंगीला गीत पर नृत्य किया। कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति के बच्चों ने राजस्थानी लोकगीत, कंपोजिट विद्यालय बागापार के बच्चों ने कजरी गीत तथा बंजारी पट्टी गिरहिया के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक मेधा का परिचय दिया।

मंडलीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे मेधावी
देवरिया में 19 से 21 दिसंबर तक होने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखांएगे। व्यक्तिगत विधा के खिलाड़ी तथा टीम विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेंगे। वे 19 दिसंबर की सुबह जिले से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed