फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newly elected office-bearers of the Collectorate Bar Association took the oath.

Maharajganj News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 25 Jul 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office-bearers of the Collectorate Bar Association took the oath.
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि बार एसोसिएशन सदैव वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि बार के सभी सदस्य न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बेंच के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग को न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और उनके सहयोग से आम नागरिकों को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि बार और बेंच के बीच निरंतर संवाद और समन्वय न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होंने कहा कि जनपद का कोई भी व्यक्ति यदि न्याय की अपेक्षा लेकर न्यायालय आता है तो उसे किसी भी परिस्थिति में निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। इसके लिए प्रशासन और अधिवक्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।


कार्यक्रम में तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार घुघली विवेक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कटहरा पदुम सिंह, सतीश चंद श्रीवास्तव, धीरेंद्र मिश्र, रामप्रसाद पटेल, राकेश बिहारी लाल, जितेंद्र लाल, केशव पांडेय, श्याममोहन पांडेय, अनिरुद्ध लाल, जगदंबा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed