{"_id":"67ae43f92862f9cb8806e4a7","slug":"new-transformers-will-be-installed-in-anand-nagar-there-will-be-no-electricity-problem-in-summer-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142568-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आनंदनगर में लगेंगे नए ट्रांसफाॅर्मर गर्मी में नहीं सताएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आनंदनगर में लगेंगे नए ट्रांसफाॅर्मर गर्मी में नहीं सताएगी बिजली
Fri, 14 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज। विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाने और ट्रिपिंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए विद्युत उपकेंद्र आनंदनगर ग्रामीण में चार नए 5-5 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। वर्तमान में यहां लगे ट्रांसफाॅर्मर जर्जर हो चुके हैं, जिससे बार-बार ट्रिपिंग व बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है।
नए ट्रांसफार्मरों के लगने से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस परियोजना के लिए 18 लाख रुपये की स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है। अगले सप्ताह से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, आनंदनगर ग्रामीण सब स्टेशन में तीन आउटगोइंग और एक इनकमिंग कुल चार 5-5 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इनकी खराब स्थिति के कारण लगातार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है। इससे जुड़े सैकड़ों गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग की ओर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
शासन स्तर से इस परियोजना के लिए मंजूरी भी मिल चुकी है और अब जल्द ही नए ट्रांसफाॅर्मरों को लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह से सब स्टेशन पर ट्रांसफाॅर्मरों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती से व्यापार, खेती और घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतें हो रही है। खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
ट्रांसफाॅर्मर के बदलने की खबर सुनकर स्थानीय उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।