फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Network of people infiltrating foreigners till Nepal!

Maharajganj News: विदेशियों की घुसपैठ कराने वालों का नेपाल तक नेटवर्क!

Sat, 09 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Network of people infiltrating foreigners till Nepal!
सोनौली बॉर्डर। 
महराजगंज/सोनौली। बीते दिन थाईलैंड की महिला को सरहद पार कराने के लिए भारतीय क्षेत्र के दो लोगों ने मदद की थी। इनको रास्ते के बारे में बेहतर जानकारी थी। इस वजह से विदेशी महिला को बगैर प्रक्रिया पूरी कराए सरहद पार कर दिया गया। सरहद पर चौकसी की वजह से दबोच लिए गए। सीमावर्ती क्षेत्र में अक्सर विदेशी पकड़े जाते हैं। सरहद पार कराने वाले दलालों का नेपाल में मजबूत नेटवर्क बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाईलैंड की महिला ने सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ में बताया था कि उसे गोरखपुर से दिल्ली भारतीय मित्र से मिलने जाना था। उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। महिला के पास भारत में आने के लिए दिसंबर माह तक बीजा था, लेकिन वह दलालों के चंगुल में फंस गई और बिना अराइवल के भारत में क्यों पहुंची इसकी जांच हो रही है।
विज्ञापन

भारतीय खुफिया विभाग को पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की महिला सुपारपोज ने पूछताछ में बताया कि उसे भारत के सीमावर्ती गांव नेपाल की तरफ एक युवक पहुंचाया था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। महिला ने यह भी बताया कि थाईलैंड में मिले भारतीय मित्र से दिल्ली मिलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो दलालों का नेटवर्क नेपाल में मजबूत है। उनको पगडंडियों के बारे में ठीक जानकारी होती है। यही वजह है कि वे विदेशियों को सरहद पार तो करा देते हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर से नहीं बच पाते हैं।
सूत्रों की माने तो नेपाल में मिले युवक ने पगडंडियों के रास्ते भारत में प्रवेश दिलाया था। अवैध रूप से सरहद पार कराने में दलालों को मुंहमांगी रकम मिलती है। अभी बीते वर्ष सोनौली सीमा पर ही एक चीनी नागरिक को घुसपैठ करा रहे दो युवकों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया था।
भारत-नेपाल की सोनौली सीमा बिना वैध कागजात वाले विदेशियों की घुसपैठ के लिए मुफीद बनी है। चार माह पूर्व मार्च माह में नीदरलैंड के युवक को पगडंडियों के रास्ते साइकिल से अवैध घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया था। बीते साल अगस्त महीने में दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के दौरान गिरफ्तार की गईं, जिसमें एक उब्जेकिस्तान और एक अमेरिकी महिला शामिल थी।
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध ढंग से घुसने का प्रयास कर रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र की सटीक जानकारी दलालों को रहती है। दलाल प्रवेश कराने के दौरान उन्हें यह सिखाते हैं कि पकड़े जाने पर भूलवस आने का बयान देना है। सीमा पर भारत और नेपाल के नागरिकों को आवाजाही के लिए कोई रोकटोक नहीं है। आईडी की जांच के बाद लोग आ जा सकते हैं। खुली सीमा का लाभ तीसरे देश के नागरिक आसानी से उठा रहे हैं। कभी बुर्का तो कभी साधु के भेष में बॉर्डर पार कराते पकड़े जाते हैं।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि थाईलैंड की महिला और सरहद पार कराने वाले दोनों भारतीय युवकों को जेल भेज दिया गया है। अवैध रूप से सीमा पार करने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed