फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Network in operation of eSanjeevani app

Maharajganj News: ई संजीवनी एप के संचालन में नेटवर्क बन रहा बाधा

Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Network in operation of eSanjeevani app
60 डॉक्टरों की आईडी में महज 22 से 28 ही जुड़ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने में ई संजीवनी एप इलाज में सहायक है, लेकिन जिले में नेटवर्क की समस्या के चलते मरीजों को बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। 60 डॉक्टरों की आईडी में महज 22 से 28 डॉक्टर ही जुड़ रहे हैं। बेहतर सुविधा नहीं मिलने से मरीज परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि बस नाम का है, ई संजीवनी एप।
ई संजीवनी एप के माध्यम से हेल्थ वेलनेस सेंटर के सीएचओ मरीजों को डाॅक्टरों से सीधे जोड़ते हैं, ताकि मरीज को उसके मर्ज के अनुसार उपचार की सुविधा मिल सके। इसके लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर को हाईटेक किया गया है। जिले में 198 कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर की ओर से अपने क्षेत्र के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सरकार की ओर से सभी सीएचओ को लैपटाॅप व प्रिंटर दिया गया है। ओपीडी में सीएचओ सीएचसी व जिला अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ई संजीवनी एप के माध्यम से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

जिले में 60 डॉक्टरों की आईडी बन चुकी है। इनमें से केवल 28 से 30 डॉक्टर ही जुड़कर सेवा दे रहे हैं। डॉक्टर इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिले में 198 सीएचओ कार्यरत हैं। आईडी सबकी जनरेट हो चुकी है, लेकिन 100 सीएचओ ही सक्रिय हैं। एक से छह मई तक 28 से 30 डॉक्टर जुड़ सके हैं। 1000 से अधिक मरीजों का उपचार करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीर विक्रम ने बताया कि सभी डॉक्टर और सीएचओ की आईडी जनरेट हो गई है। सेवा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मरीजों की संख्या के साथ ही सीएचओ और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ रही है। ई संजीवनी एप पर सेवा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ सीएचओ ने नेटर्वक की समस्या बताई है। कुछ डॉक्टरों के साथ जुड़ने में भी समस्या बताई है। इसे ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed