{"_id":"6591655e56ed78aeb70380f4","slug":"nepals-siddharth-highway-will-remain-closed-for-six-hours-from-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12861-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंदर के लिए\nदो दिन की जगह चार दिन भंसार करा रहे पर्यटक, जेब हो रही ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंदर के लिए दो दिन की जगह चार दिन भंसार करा रहे पर्यटक, जेब हो रही ढीली
Sun, 31 Dec 2023 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 31 Dec 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बुटवल-पाल्पा को जोड़ने वाली सिद्धबाबा सुरंग के निर्माण के लिए सिद्धार्थ राजमार्ग बंद होने से पर्यटकों को दो दिन की जगह चार दिन का भंसार कराना पड़ा। ऐसे में किसी मुसीबत से बचने के लिए पर्यटक सीमावर्ती कस्बा बेलहिया में ही रास्तों के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैँ।
बता दें नेपाल-पोखरा जाने वाली सड़क निर्माण की वजह से छह घंटे और काठमांडो जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण के चलते चार घंटे आवागमन पहले से ही बंद है। नारायण घाट-मुगलिंग रोड पर 23 दिसंबर से सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक यातायात बंद चल रहा है। इस मार्ग पर तीन सप्ताह तक कार्य चलेगा।
निर्माण कार्यों से काठमांडो जाने वाले भारतीय पर्यटकों को जाम जूझना पड़ रहा है। थाई बुद्धि बिहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय पर्यटक जाम से बचने के लिए दोपहर बाद यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें एक दिन अधिक का भंसार देना पड़ रहा है।