फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepali sena 1 km back

सरहद से एक किमी दूर हटी नेपाली सेनासरहद से एक किमी दूर हटी नेपाली सेना

Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
nepali sena 1 km back
नेपाल के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद सीमा से नेपाली सेना हटाई गई। - फोटो : MAHARAJGANJ
सरहद से एक किमी दूर हटी नेपाली सेना
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत नेपाल सीमा के निकट नेपाल के सीमावर्ती रूपनदेही जिले को नेपाल प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है। नेपाली सीमा में नो मैंस लैंड के करीब तैनात नेपाली सेना को शुक्रवार को सीमा से एक किमी अंदर कर दिया गया है। अब सेना के जवान सरहद से दूर निगरानी कर रहे हैं।
जब से नेपाल सरकार ने नए नक्शे को लेकर विरोध जताया तभी से मधेशी नेता भारत-नेपाल के संबंधों की मजबूती पर जोर देने लगे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे में हेल्प डेस्क को नेपाली सेना के हवाले कर दिया गया लेकिन, तनाव को कम करने के लिए नेपाली सेना को एक किमी अंदर किया गया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर इन दिनों कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच नेपाली सेना की तैनाती से मामला गर्म होने के बाद शुक्रवार को रूपनदेही प्रशासन ने नेपाली सेना के सीमा से एक किमी अंदर गश्त करने की जानकारी दी। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेना को लगाया गया है। नक्शे के विवाद से इसका कोई सरोकार नहीं है। नेपाली सेना के जवान अपने देश में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के शसत्र डीएसपी मानबहादुर शाही ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेना को सीमा से एक किमी अंदर कर दिया गया है। सेना के जवान कोरोना संक्रमण रोकने की कोशिशों में लगे हैं। सीमा पर हेल्प डेस्क से सेना को हटा दिया गया है।
नेपाल से बेटी-रोटी का रिश्ता बना रहेगा
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी रूपनदेही जिला उपाध्यक्ष गुलजारी यादव ने बताया कि भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता है। इसे और मजबूत बनाया जाएगा। नक्शे के विवाद को दोनों देशों के जिम्मेदार आपस में सुलझा सकते हैं। इसे लेकर विवाद ठीक नहीं है। नेपाल से भारत के रिश्ते भविष्य में ऐसे ही मधुर रहेंगे। विवाद का कोई सवाल ही नहीं है।

नेपाल से आए 1138 भारतीयों को मिला प्रवेश
सोनौली। विदेश मंत्रालय की पहल पर लॉकडाउन में नेपाल में फंसे लोगों को भारत लाया जा रहा है। शुक्रवार को नेपाल से 1138 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। आब्रजन कार्यालय पर औपचारिकताएं पूरी की गईं। सोनौली हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मचारी ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया। उसके आधार पर ये लोग होमक्वारंटीन रहेंगे। शुक्रवार को बारिश के कारण लोगों को परेशानी हुई। नौतनवां सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार को 1138 भारतीय नागरिक नेपाल से आए। भारत से करीब 344 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed