{"_id":"67c0b8b7c7b73b93460344b6","slug":"nepali-girl-accused-of-rape-video-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143612-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल की युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल की युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल
Fri, 28 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर स्थित एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली नेपाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दावा है कि आरोपी एक पार्टी का नेता है। पीड़िता कार्रवाई के लिए थाने-चौकी का चक्कर लगाती रही, लेकिन आरोपी के रसूख के आगे उसकी एक भी नहीं चली। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि वह निजी कार्य के लिए शहर के चिउरहा मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहती थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच करीब एक वर्ष पहले नहर के पास उनकी मुलाकात कथित नेता से हुई। उसके बाद नेता ने उन्हें बहला फुसलाकर बुलाया। जहां पर उसने उसके साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं कथित नेता ने चोरी से घटना का वीडियो भी बना लिया। इसे लीक करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
जब वह आरोपी से दूरी बनाने का प्रयास करती थी, तो वह धमकी देने लगा। इससे भी नेता का मन नहीं भरा तो उसने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बदनामी के डर से अपना कार्य छोड़कर नेपाल लौटने के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन
वहीं आरोपी कथित नेता ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि युवती की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह किसी भी नेपाली युवती को नहीं जानते हैं। न ही वायरल वीडियो से उसका कोई संबंध है।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार, यह पुराना मामला है। कोतवाली में अभी इस प्रकरण में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। अगर कोई पत्र आएगा तो जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।्