{"_id":"c326e5e5122d8c3a99675756649c3042","slug":"nepalese-man-arrested-with-smack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात एसएसबी के जवान संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सोनौली रोडवेज बस स्टेशन के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया। शक होने पर जवान उसके नजदीक गए तो वह भागने की कोशिश करने लगा। एसएसबी के जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू छेत्री निवासी मडिग्राम जनपद रुपनदेही नेपाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पाकेट से तीन सौ ग्राम स्मैक मिला। उसने बताया कि वह लंबे समय से इस धंधें में लिप्त है। सोनौली निवासी एक शख्स से खरीदता है और ले जाता है। धंधे के साथ वह खुद नशा करता है। जवानों ने कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दी। पुलिस नेपाली युवक के जरिए सोनौली निवासी शख्स के पास पहुंचने की कोशिश में है।
सोनौली कोतवाली प्रभारी ओंमकार नाथ का कहना है कि नेपाली युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सोनौली कोतवाली प्रभारी ओंमकार नाथ का कहना है कि नेपाली युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।