{"_id":"631b93b8b4d7022284156937","slug":"nepal-two-trucks-of-rice-and-sugar-seized-from-different-places-maharajganj-news-gkp449960712","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक चावल और चीनी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक चावल और चीनी जब्त
विज्ञापन
नेपाल में बरामद चावल व चीनी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल : अलग-अलग स्थानों से दो ट्रक चावल और चीनी जब्त
एक ट्रक में 638 बोरा चीनी, दूसरे में 100 बोरा चावल लदा था
सीमा शुल्क चोरी करके भारत से नेपाल ले जाया गया था सामान
नेपाल के रूपनदेही सशस्त्र प्रहरी बल ने की कार्रवाई
भैरहवा (महराजगंज)। नेपाल में दो अलग-अलग स्थानों से चीनी और चावल लदे दो ट्रक को रूपनदेही सशस्त्र प्रहरी बल ने जब्त कर लिया है। इन सामानों को सीमा शुल्क चोरी करके भारत से लाया गया था। एक ट्रक में 638 बोरा चीनी और दूसरे में 100 बोरा चावल लदा था।
सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक प्रेम प्रकाश सिग्दलेले ने बताया कि ट्रक समेत बरामद सामान की कीमत बाजार में एक करोड़ 38 लाख, 500 रुपये है। लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर-11 मासीना हुलाकी मार्ग से पश्चिम की ओर जा रहे ट्रक को अंडर-बिलिंग के संदेह में चेक किया गया तो उसमें भारतीय चीनी मिली। ट्रक चालक विनोद थापा, मांडवी ग्रामीण नगर पालिका-3 नयागौ, प्युथन को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए राजस्व कार्यालय बुटवल भेजा गया है।
दूसरी बरामदगी रूपनदेही के वार्ड नंबर-4 ओमासतिया ग्रामीण नगर पालिका बसंतपुर के हुलाकी मार्ग पर हुई। इस मार्ग से भैरवा जा रहे ट्रक की तलाशी लेने पर 100 बोरा चावल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक फरार है। सशस्त्र पुलिस के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में सीमा शुल्क चोरी का सामान जब्त किया गया है।