फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal tanker association on strike to vaccination

कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए नेपाल के टैंकर चालको ने किया हड़ताल

Mon, 14 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nepal tanker association on strike to vaccination
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए नेपाल के टैंकर चालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल टैंकर ड्राइवर एसोसिएशन ने वैक्सीनेशन के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार सुबह से पेट्रोलियम पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों, ड्राइवरों, सह-चालकों के लिए टीका लगवाने की मांग को लेकर ईंधन की लोडिंग-अनलोडिंग बंद कर दी जिससे पंपों पर ईंधन की कमी होने की संभावना को व्यक्त किया जा रहा है। सोनौली के रास्ते करीब 400 मालवाहक वाहन नेपाल जाते हैं जो भारत से डीजल सस्ता होने के कारण नेपाल के पंपों से डीजल भरवाया करते हैं।
नेपाल पेट्रोलियम टैंकर ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर लामा ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि चालक, सह चालक और पंप कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो रही है और श्रमिकों के परिवार भी संक्रमित हैं। इसी वजह से व्यवसायी ने रविवार को डिपो से अपनी मांगों को लेकर ईंधन नहीं उतारा। उन्होंने कहा वह नेपाल के सभी 77 जिलों के अपने एसोसिएशन से संपर्क में है और जल्द सभी जगह हड़ताल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

रूपनदेही के टैंकर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कसौधन ने कहा कि सोमवार को सोनौली से बैतालपुर खाली नेपाली टैंकरों को ईंधन के लिए भेजा गया है पर डिपो पर आने के बाद लोडिंग अनलोडिंग का क्या होगा। क्योंकि एसोसिएशन द्वारा नेपाल में हड़ताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed