{"_id":"5ec6b8a88ebc3ee0a3019e6e","slug":"nepal-se-pahuche-bharat-maharajganj-news-gkp3520246148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से 312 भारतीय सोनौली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से 312 भारतीय सोनौली पहुंचे
विज्ञापन
नेपाल से 312 भारतीय नागरिक पहुंचे सोनौली
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल रूपनदेही जिले के भैरहवां में क्वारंटीन 312 भारतीय नागरिक सोनौली पहुंचे। जिला प्रशासन ने उनको सोनौली कस्बे में क्वारंटीन किया है। यह सभी भारतीय नागरिक नेपाल के कंपनियों में काम करते थे। कुछ अपना व्यवसाय करते थे।
बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह के नेतृत्व में नेपाल रूपनदेही जिले में फंसे 312 भारतीय नागरिकों को सोनौली लाया गया। सभी नागरिक उत्तर प्रदेश एवं बिहार के रहने वाले हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी 312 नागरिकों को क्वारंटीन में रखा गया है। जांच के बाद सभी को घर भेज दिया जाएगा।
110 नेपाली नागरिक गए नेपाल
क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि नेपाल के रूपनदेही जिला प्रशासन की अनुमति पर सोनौली में रुके 110 नेपाली नागरिक को नेपाल भेजा गया। यह सभी भारत के विभिन्न शहर से यहां बार्डर तक नेपाल जाने के लिए पहुंचे थे। इन्हें सोनौली में ही क्वारंटीन में रखा गया था। नेपाल प्रशासन से अनुमति मिलने पर इन लोगों को भेज दिया गया।