फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal prisoner handed over Indian truck to fire

नेपाल बंदी के दौरान भारतीय ट्रक को किया आग के हवाले

Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nepal prisoner handed over Indian truck to fire
पोस्टर लेकर खड़े राजीब तलवार - फोटो : अमर उजाला
नवलपरासी (नेपाल)। नेत्रविक्रम चंद (विप्लव) गुट की बंदी का असर जनपद के सभी हिस्सों में देखने को मिल। सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, बैंक, उद्योग, यात्री वाहनों के संचालन पर असर दिखा। बंद की घोषणा के उल्लंघन में एक भारतीय ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बंदी के दौरान जगह-जगह संदिग्ध सामानों को सेना और प्रहरी पुलिसकर्मी बरामद करते देखे गए। कुछ बम को सेना के बम निरोधक दस्ता के जवानों ने निष्क्रिय किया। सूत्रों के अनुसार नेत्रविक्रम चंद (विप्लव) गुट ने बृहस्पतिवार को नेपाल बंदी की घोषणा की थी। इसका असर नवलपरासी में भी रहा। बंदी की घोषणा के दिन कार्यकर्ताओं की नजर बंदी का उल्लंघन करने वालों पर थी। कावासोती नगर पालिका 16 डंडा पत्थरखोला पुल के पास खड़े भारतीय ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया। ट्रक गुजरात से काठमांडू की तरफ जा रहा था। उसमें हार्डवेयर के सामान लदे थे। जिला प्रहरी कार्यालय नवलपुर पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने बताया कि कई स्थानों से संदिग्ध   सामान बरामद किए गए हैं। नेकपा के जिला सदस्य पुरुषोत्तम रेग्मी को मध्यबिंदु नगरपालिका 11  से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गैड़ाकोट नगरपालिका 13 और 14 के बीच पड़ने बेल्डिहा पुल पर कपड़े के झोले में रखा बम सेना के बम निरोधक दस्ता ने निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed