फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal government imposes VAT on fruits and vegetables

Maharajganj News: नेपाल सरकार ने फल और सब्जियों पर लगाया वैट, निर्यात प्रभावित

Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal government imposes VAT on fruits and vegetables
आलू प्याज ,हरा मटर, एस्ट्रावेरी, बोड़ा सेव, कीवी, नारियल में पहले नहीं था वैट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल सरकार के नए फरमान के बाद नेपाल कस्टम ने भारतीय फल सब्जियों पर वैट लेना शुरू कर दिया है। भारत से नेपाल एक्सपोर्ट होने वाले आलू, प्याज, हरा मटर, एस्ट्रावेरी बोड़ा, सेव, कीवी, नारियल जैसे फल और सब्जियां अब एक्सपोर्ट नहीं हो रहा है।
सोनौली सीमा से प्रतिदिन करीब 60 ट्रक उक्त समान नेपाल जाता था। नेपाल में वैट कर लगने से उक्त समान के एक्सपोर्ट प्रभावित हुए है। बीते सोमवार को नेपाल में हुए बजट भाषण में नेपाल सरकार ने नेपाल में आयातित भारतीय फल और सब्जियों पर वैट कर 13 प्रतिशत लगा दिया है। जिससे नेपाल के व्यापारियों ने निर्यात बंद कर दिया। जिससे भारत से नेपाल एक्सपोर्ट होने वाले आलू , प्याज ,हरा मटर, एस्ट्रावेरी, बोड़ा सेव, कीवी, नारियल में भंसार शुल्क के साथ अब 13 प्रतिशत वैट शुल्क भी लगा दिया है। पहले उक्त समान में वैट नहीं लगता था।
विज्ञापन

नेपाल सरकार के नए आदेश से फिर से भारत के सब्जी व फल कारोबारियों की मुश्किल बढ़ गई है। फल सब्जी के थोक व्यापारी सन्नी गुप्ता, बकील खान, सोनू खान ने बताया कि सोनौली सीमा से प्रतिदिन करीब 60 गाड़ी फल सब्जी के नेपाल जाते थे। पिछले पांच दिनों से नेपाल के व्यापारियों ने वैट लगने के बाद समान नहीं ले रहे है। जो गाड़ियां रास्ते में थी। उन्हें वापस भेजा जा रहा है। लोडिंग रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से प्रतिदिन छोटे-बड़े सैकड़ों मालवाहक वाहनों से भारत के महानगर और शहर कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कानपुर, बस्ती, बनारस, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज आदि जिलों से सब्जियां व फल नेपाल भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed