{"_id":"616b1fea10977545c148a835","slug":"nepal-clashes-between-youth-and-police-maharajganj-news-gkp41310632","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में युवकों और पुलिस के बीच झड़प, 7 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में युवकों और पुलिस के बीच झड़प, 7 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल : युवकों और पुलिस के बीच झड़प, 7 पुलिसकर्मी घायल
रुकम जिला मुख्यालय खलगा में शुक्रवार रात हुई घटना, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
पत्थर और बीयर के गिलास से ट्रक के शीशा तोड़ने की खबर से पहुंची पुलिस, इसके बाद युवकों ने किया पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। नेपाल के रुकम जिला मुख्यालय खलगा में पुलिस और स्थानीय युवकों के बीच हुई झड़प में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी निरीक्षक कपिल शाही ने बताया कि शुक्रवार रात बागबाजार में हुई झड़प में सहायक निरीक्षक कोमल राज बोहरा समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सहायक निरीक्षक बोहरा को काठमांडू ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल काली बहादुर बोहरा को पीठ पर चोटें आईं, जबकि लक्ष्मण गुरुंग के सिर पर मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
मुसिकोट नगर पालिका-1 में बागबाजार के पास खड़े एक ट्रक को पत्थर और बीयर के गिलास से शीशा तोड़ने की खबर के बाद जिला पुलिस कार्यालय और अस्थायी पुलिस चौकी बागबाजार की संयुक्त टीम को जुटाया गया। टीम ने काबू करने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस पर पथराव और बोतलें फेंकीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों में म्यूसिकोट नगर पालिका-5 के नरेश पुनमगर, वार्ड नंबर -1 के राजन प्रकाश गिरी और इसी वार्ड के आकाश परियार शामिल हैं। इसी तरह रुकुम पूर्व के भूम गांव के मरकुश, म्यूसिकोट नगर पालिका-10 के खदानंदा केसी और मुसिकोट नगर पालिका-1 के हरि बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया है।