फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neighbors want to take over the land, victims forced to leave village

Maharajganj News: पड़ोसी करना चाहते हैं जमीन पर कब्जा, पीड़ित गांव छोड़ने को मजबूर

Sun, 21 Jan 2024 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Neighbors want to take over the land, victims forced to leave village
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से लगे शीतलापुर गांव में एक बुजुर्ग को उसके पड़ोसी मार पीट रहे हैं। उसकी जमीन कब्जा करने के लिए जान माल की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी झोपड़ी उजाड़कर उसे बेघर कर दिया गया है। पड़ोसियों का डर बुजुर्ग दंपत्ति के जेहन में इस प्रकार बैठ गया है कि वह गांव छोड़कर पलायन करने को विवश हैं। अपनी समस्या लेकर जब वह पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस सिर्फ शांति भंग की कार्रवाई कर खामोश हो जाती है।
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शितलापुर खेसरहा किशुनपुर टोला निवासी 70 वर्षीय धनीफ अपने पड़ोसियों की प्रताड़ना से परेशान हैं। पुलिस से न्याय न मिलने पर बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक को अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निचलौल पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित धनीफ ने बताया कि उसके पड़ोसी उसे और उसकी पत्नी को मारपीट रहे हैं। घर खाली कराने के लिए वो आए दिन गाली गलौज करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने झोपड़ी भी उजाड़ दी है। घर छोड़कर भागने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि आरोपी सादीक, नेशा, रोस्तम, फतुमी, इमामुल, अजमल व कलामुद्दीन की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed