फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nehru PG College is still operating offline, registration will have to be done on the Abhyudaya UP portal.

Maharajganj News: अभ्युदय में अब ऑनलाइन भी निशुल्क तैयारी

Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Nehru PG College is still operating offline, registration will have to be done on the Abhyudaya UP portal.
महराजगंज। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में चल रही ऑफलाइन तैयारी के साथ अब ऑनलाइन तैयारी सुविधा भी शुरू होगी। इससे अभ्यर्थियों को घर बैठे भी तैयारी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कई अभ्यर्थी दूर-दराज से कॉलेज आने में असमर्थ होते हैं, या फिर उनके पास समय का अभाव होता है। ऐसे युवाओं के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले अभ्युदययूपी डॉट इन पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद मिलने वाली आईडी के सहारे अभ्यर्थी ऑनलाइन लेक्चर, वीडियो फुटेज, मॉक टेस्ट, पीडीएफ नोट्स और अन्य स्टडी मटेरियल निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएससी, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी विशेषज्ञों से संपर्क भी कर सकेंगे। उन्होंने योजना के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव क्लास के साथ-साथ रिकॉर्डेड लेक्चर भी उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय लेक्चर देख सकेंगे। समय-समय पर ऑनलाइन डाउट सेशन और कॅरिअर काउंसिलिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीअभ्युदय फ्री क्लासेज की ऑनलाइन पहल से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, जो कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर लाभ ले सकते हैं।
- विपिन यादव, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article