{"_id":"693c8223fa5cbd4abd05f5dd","slug":"neeraj-first-in-long-jump-and-shubham-first-in-high-jump-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166583-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लंबी कूद में नीरज और ऊंची कूद में शुभम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लंबी कूद में नीरज और ऊंची कूद में शुभम प्रथम
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
निचलौल। नेपाल सरहद से सटे गांव बैठवलिया स्थित मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन लंबी कूद में नीरज गुप्ता ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि ऊंची कूद में शुभम शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री रामकुमार और राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में अमन गुप्ता प्रथम रहे जबकि 1500 मीटर बालक ओपन वर्ग दौड़ में संदीप यादव और बालिका वर्ग में करीना साहनी प्रथम स्थान पर रहीं। 3,000 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में गुंजा यादव प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर कबड्डी बालक वर्ग में बाबा ज्ञान दास लघु माध्यमिक विद्यालय के टीम जीत हासिल की। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर बैठवलिया की टीम जीत हासिल की। इन सभी खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संदीप मद्धेशिया, राजेश, चंदन जायसवाल, जितेंद्र नंदेश्वर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।