{"_id":"67476f4348530c097b06bb14","slug":"ncc-cadets-took-guard-of-honor-training-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-136736-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीसी कैडेटों ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीसी कैडेटों ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण
Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज के सीनियर डिविजन एनसीसी कैडेटों के टीआरजी प्रशिक्षण के तीसरे दिन गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी शस्त्र का प्रशिक्षण दिया गया। 46 बटालियन एनसीसी गोरखपुर के सूबेदार अनिल सिंह ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ मन की एकाग्रता होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने एनसीसी की उपयोगिता व करबद्धता को बताते हुए कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से अनुशासन का विकास होता है। अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि रोज नई जानकारियां प्राप्त कर कैडेट बेहद उत्साहित है। प्रशिक्षित कैडेट देश व समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान कैडेट शैलेष, राहुल, सूरज, नितेश, मनीष, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।