{"_id":"6a19fa00f4315443ab0f21dd","slug":"nautapa-is-no-longer-scorching-the-weather-has-become-pleasant-due-to-rain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178272-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तपा नहीं रहा नौतपा... बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तपा नहीं रहा नौतपा... बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
आज भी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट
महराजगंज। आंधी के बाद बृहस्पतिवार की रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे तक जारी रही। इससे तापमान कम हो गया और पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। नौतपा में तपिश की आशंका के बीच तापमान कम होने से लोगों ने राहत महूसस की। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई है लेकिन अबकी बार नौतपा तपा नहीं रहा है। बल्कि लोगों को गर्मी से राहत दिलाया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का सिलसिला 30 मई को भी जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की बंगाल की खाड़ी से आ रही क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवाओं के कारण 100 किमी/घंटे के झोंकों के साथ 80-90 किमी/घंटा की गति से आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान खुले स्थानों पेड़ों के नीचे न रहें इससे खतरा हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। एक जून से मौसम सामान्य हो जाएगा। जून के पहले सप्ताह तक लू चलने की आशंका कम है।