फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa team was defeated by Fazilnagar team

Maharajganj News: नौतनवा की टीम को फाजिलनगर की टीम ने हराया

Thu, 06 Feb 2025 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Feb 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa team was defeated by Fazilnagar team
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज खेल मैदान में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल 14 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। ऑल द बेस्ट क्रिकेट एकेडमी पटहेरवा फाजिलनगर और मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

ऑल द बेस्ट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाजिलनगर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में 25.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 136 रन बनाया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौतनवां की पूरी टीम 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नौतनवा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा यादव ने सर्वाधिक 16 और फूलचंद प्रजापति ने 12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

ऑल द बेस्ट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चंदन ने 34 आफताब आलम ने 44 रनों का योगदान दिया। मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक सहानी को 4 और इमरान खान को 3 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच खालिद हसन को दिया गया। इस मौके पर अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य राम आशीष यादव, प्रदीप मिश्रा, अनरुल्ला खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed