फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nautanwa sdm latest news

ी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने वाले को करें चिह्नित

Sat, 06 Feb 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
nautanwa sdm latest news
ी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने वाले को करें चिह्नित
विज्ञापन

- चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार की सुबह तहसील सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें रूट चार्ट, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों की चयन सूची, बूथों की संख्या, पाबंद की कार्रवाई, अवैध शराब पर प्रतिबंध, समस्त बूथों व नामांकन स्थल पर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, वाहनों के डिमांड, मतदाता सूची, शहरी क्षेत्रों से जुड़े गांवों की संख्या समेत कई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने को लेकर चर्चा की गई।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि चुनाव को शांति व्यवस्था के बीच नियमानुसार संपन्न कराने के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनकी सूची प्रस्तुत करें, जिससे उन्हें पाबंद किया जा सके।
विज्ञापन

तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव को लेकर जो रूपरेखा तैयार की गई है और जिसे जिस कार्य की जिम्मेदारी मिली है वह समयबद्ध रहकर उसे पूर्ण कर लें। इस दौरान एडीओ राधेश्याम, अरविन्द कुमार, शिव शंकर चौबे, अनवारुल्लाह खान, शिवराज गुप्ता, थानाध्यक्ष छोटेलाल, संजय दुबे, शाह मोहम्मद, चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार, लेखपाल दीपक श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, कृष्णगोपाल, दीपेंद्र धवल, राघवेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed