फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa passenger train not on time...passengers troubled

Maharajganj News: समय से नहीं नहीं नौतनवा पैसेंजर ट्रेन...यात्री परेशान

Fri, 21 Mar 2025 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa passenger train not on time...passengers troubled
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन इस समय यात्रियों को खूब झेला रही है। शाम 5.15 बजे पहुंचने वाली ट्रेन बृहस्पतिवार को रात के 12 बजे पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान रहे। शुक्रवार को भी यह ट्रेन निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। घंटों इंतजार के बाद यात्री बस और निजी साधन से रवाना हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नकहा जंगल से नौतनवा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन लगभग 20 दिनों से देर से चल रही है। बताया जा रहा है कि बढ़नी में वाश पिट बनाया गया है। जहां ट्रेन रैक की धुलाई होती है उसके बाद वहां से ट्रेन चलती है। नकहा जंगल से चलकर नौतनवा आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी बढ़नी से नकहा जंगल आती है। दोपहर बाद 2:50 बजे नकहा जंगल से नौतनवा के लिए प्रस्थान करती है, जो शाम 5:15 बजे नौतनवा पहुंचती है।
विज्ञापन

उसके बाद वही ट्रेन शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है। रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है इसीलिए इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ होती है। 20 दिनों से पैसेंजर ट्रेन 5 से 6 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी 11 बजे रात में आ रही है तो कभी 12 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर तथा अन्य जगहों पर जाते हैं और अपने जरूरतों के अनुसार काम निपटा कर ट्रेन पकड़ने के लिए नकहा जंगल स्टेशन पर आते हैं। इसी तरह नौतनवा से गोरखपुर के लिए शाम की अंतिम ट्रेन होने से यात्री जाते हैं।

ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है तो लोग परेशान होकर रोडवेज बस से यात्रा करते हैं। इससे लोगों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन लगभग 5 से 6 घंटे देर से चल रही है। इसलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed