फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa defeated Gorakhpur's team

Maharajganj News: नौतनवा ने गोरखपुर की टीम को हराया

Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa defeated Gorakhpur's team
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 का मुकाबला मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा और आरएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी नौतनवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के खेल में 29.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 172 रन बनाया। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां सावित्री मणि त्रिपाठी की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विशाल यादव ने सर्वाधिक 63 और शाह आलम ने 38 रनों का योगदान दिया। मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित मणि त्रिपाठी ने सर्वाधिक 17 रन बनाया। मां सावित्री मणि त्रिपाठी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक सहानी को 3 और इमरान खान को 5 विकेट प्राप्त हुए। मैच में मैन ऑफ द मैच शाह आलम को दिया गया। इस मैच के मुख्य अतिथि मोहम्मद इकबाल, अशोक वर्मा प्रधानाचार्य, प्रदीप मिश्रा अनरुल्ला खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed