फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa and Jahda's team won the football match

नौतनवा व जहदा की टीम ने जीता फुटबाल मैच

Wed, 17 Nov 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa and Jahda's team won the football match
नौतनवा व जहदा की टीम ने जीता फुटबाल मैच
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुतियों के प्रारंभ हुई जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद द्विवेदी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच शुभारंभ हुआ। एक तरफ जहां स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का दर्शन कराया। नौतनवा व जहदा की टीम ने फुटबाल में विजयी होने का गौरव प्राप्त किया, वहीं दौड़ में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिणाम की जानकारी देते हुए समिति से जुड़े विंध्यवासिनी सिंह व सीजे थामस ने बताया कि फुटबाल में नौतनवा की टीम ने कोल्हुई की टीम को 3-0 तथा निचलौल की टीम ने जहदा की टीम को 2-0 से हराया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सिसवा के फिरोज ने पहला व सदर के नीरज ने दूसरा तथा बालिका वर्ग में सदर की आस्था यादव ने पहला व सिसवा की सना परवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में नौतनवां के प्रदीप यादव ने पहला व सदर के गोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। सेंट जोसेफ स्कूल, आरपीआईसी समेत नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। जिला स्तरीय सांसद खेलकूद स्पर्धा का गुब्बारा व कबूतर उड़ाकर तथा मशाल जलाकर शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीशचंद द्विवेदी ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार अत्यंत गंभीर है। उनके विकास को लेकर पूरे देश में उचित माहौल तैयार किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जिला स्तरीय स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का प्रयास हो रहा है। विधायक बजरंग बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमसागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिलेश पाठक, अजीत समेत माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े खेल शिक्षक व अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईएसी व आरके क्रिकेट एकेडमी ने जीता मुकाबला
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के तहत बुधवार को जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएसी व आरके क्रिकेट एकेडमी ने अपना मुकाबला जीत लिया।

पहले मुकाबले में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईएसी की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 79 रन बनाए। वाईएसी की तरफ से शुभम ने 41 तथा नंदन ने 15 रन बनाए, वहीं करीम क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कामरान ने दो तथा अरुण ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करीम क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 38 रन ही बना सकी। वाईएसी की तरफ से अमित व शक्ति ने दो-दो तथा नंदन ने एक विकेट प्राप्त किया। वहीं दूसरे मुकाबले में पिपरा बाबू ने टास जीतकर आठ ओवर में 57 रन बनाए। पिपरा बाबू की तरफ से सुग्रीव ने 29 तथा अजहर ने आठ रनों का योगदान दिया। आरके क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अमन व कलीम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी आरके क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दस विकेट से मैच को जीत लिया। मैच को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में एमसीए सचिव विंध्यवासिनी सिंह, कुलदीप मणि त्रिपाठी, रिजवान, वैभव, धर्मवीर आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed