फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   National Highway turned into a pond, no drainage

Maharajganj News: तालाब में तब्दील हो गया राष्ट्रीय राजमार्ग, पानी की निकासी नहीं

Fri, 05 Jul 2024 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jul 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
National Highway turned into a pond, no drainage
फरेंदा। बारिश के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। अगर रास्ता चलने के दौरान थोड़ी लापरवाही हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। राजमार्ग पर जलनिकासी न होने के कारण मुसीबत है। वहीं कार्यदायी संस्था अनजान है।
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर स्थित भैया फरेंदा, पिपरामौनी, मनिकौरा, पुरंदरपुर सहित तमाम जगहों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इसके चलते रास्ता चलना दूभर हो गया है। सबसे दयनीय हालत भैया फरेंदा चौराहे की है, जहां पर सड़क के दोनों तरफ जलभराव हो गया है। राजमार्ग पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गया है। रास्ता भी एक ही तरफ चल रहा है। सड़क के किनारे बनी नालियां भी कार्यदायी संस्था ने तोड़ दी है, जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। दुकानों के सामने जलभराव हो गया है। इससे व्यापार भी चौपट हो गया है। नगर के दिनेश, शमीम, विजय, मनोज, विनोद, अशोक व आशीष ने बताया कि कार्यदायी संस्था पीएनसी अगर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गंभीर मामला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed